19 Apr 2024, 09:10:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

...तो अमेरिका करेगा ईरान के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2018 2:48PM | Updated Date: Feb 27 2018 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के पक्ष में रूस के वीटो करने के बाद अमेरिका की ओर से यह चेतावनी दी गई है।
संरा में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने होंडुरास की राजधानी तेगुसिगाल्पा की यात्रा के दौरान कहा कि यदि रूस ईरान को इसी प्रकार समर्थन जारी रखता है तो अमेरिका और उसके सहयोगियों को अपने बलबूते कार्रवाई करने की जरूरत होगी। यदि संरा परिषद कार्रवाई नहीं करता है तो अमेरिका अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा। हालांकि हेली ने कार्रवाई के प्रकार के बारे में विस्तार से नहीं बताया। 
ईरान के पक्ष में रूसी वीटो को संयुक्त राज्य अमेरिका की हार के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र में ईरान के लिए जवाबदेही तय करने के लिए कई महीनों से लॉबिंग कर रहा था। इस बीच उसी समय ईरान के 'विनाशकारी दोष' तय नहीं होने पर उसके परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए विश्व की ताकतों के बीच एक 2015 संधि छोड़ने की भी धमकी दी गई थी।
बता दें कि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समझौते के अनुसार बताया था, लेकिन अमेरिका इसे करार के अनुसार नहीं मानता और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने की कोशिशें कर रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »