25 Apr 2024, 12:23:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सउदी अरब में बदला सेना का नेतृत्व

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2018 2:37PM | Updated Date: Feb 27 2018 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। सउदी अरब के शासक किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज ने सेना के नेतृत्व में बड़ा फेरदबल किया है। उन्होंने सेना प्रमुख जनरल अब्दुल रहमान बिन सालेह अल-बुनयान को बर्खास्त कर पहले लेफ्टिनेंट जनरल फय्याद बिन हमीद अल-रूवायली को नया सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। थलसेना कमांडर लेफ्टिनेंट फहाद बिन तुरकी को संयुक्त बल का कमांडर बनाया गया है जबकि मेजर जनरल फहाद अल-मुताहिर को उनकी जगह दी गयी है। मेजर जनरल जराल्लाह अल-ओलवैत को सरमिरक मिसाइल बल के कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया है। मेजर जनरल मुजाहिद अल-अम्र को लेफ्टिनेंट जनरल का ओहदा देते हुए हवाई रक्षा बल का कमांडर बनाया गया है।
सउदी अरब के इतिहास में यह पहला मौका है जब एक महिला तमादुर बिंट युसूफ को मंत्रिमंडल में शामिल करते हुए उप श्रम मंत्री बनाया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »