29 Mar 2024, 15:47:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन ले रहे अश्लील प्रचार का सहारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2018 10:28AM | Updated Date: Feb 27 2018 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समर्थक उन्हें दोबारा चुनाव में जिताने के लिए तरह-तरह के अश्लील, डरावने और विवादास्पद वीडियो का सहारा ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो मैक्सिम मैगजीन ने तैयार कराए हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इन वीडियो को किसके कहने पर तैयार कराया गया।
 
अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के पहले कई वीडियो में महिला मॉडल को बेहद उत्तेजक और सेक्सी अंदाज में प्रदर्शित किया गया है। माना जा रहा है कि ये वीडियो पुरुष वोटरों को अधिकाधिक संख्या में पोलिंग बूथ तक पहुंचाकर पुतिन को जिताने के लिए बनाई गई गुप्त रणनीति का हिस्सा हैं। फिलहाल संभावना यही है कि व्लादिमीर एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव जीतने में कामयाब रहेंगे। इस तरह के विज्ञापनों की आड़ में चलाए जा रहे अभियान को मैक्सिम मैगजीन के रूसी संस्करण में प्रकाशित भी किया गया है।
 
यह है वीडियो में
एक वीडियो में नकली बूथ पर मॉडल को लटके-झटके मारते दिखाया गया है, जिसमें कैप्शन के रूप में लिखा है- वयस्कों के संसार में आपका स्वागत है, क्या आप 18 की उम्र पार कर चुके हैं। एक अन्य वीडियो में लोगों को चेतावनी दी गई है कि यदि पुतिन दोबारा राष्ट्रपति नहीं बने तो नए राष्ट्रपति के राज में परिवारों को समलैंगिकों के वर्ग में शामिल होने के लिए बाध्य किया जा सकता है, जिन्हें फिलहाल पार्टनर नहीं मिल रहे हैं। एक वीडियो में युवक को सपना देखते हुए दिखाया गया है, जिसमें वह सुबह बेड से उठने पर बगल में एक गे पार्टनर को पाता है। इसी तरह एक वीडियो में कहा गया है कि यदि 65 वर्षीय पुतिन कमांडर इन चीफ के पद से हटे तो काले प्रवासी भी रूसी सेना में शामिल हो जाएंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »