28 Mar 2024, 15:26:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उपराष्ट्रपति ने 3 महिलाओं सहित इतने श्रमिकों को दिया प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2018 5:14PM | Updated Date: Feb 26 2018 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के कारखानों के उत्पादन बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान करने वाली तीन महिलाओं समेत 50 श्रमिकों को वर्ष 2016 के प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार से सम्मानित किया।  प्रधानमंंत्री श्रम पुरस्कारों के लिए चयन उन्हीं उपक्रमों से किया जाता है जिनमें 500 या उससे ज्यादा श्रमिक कार्यरत हों। इस वर्ष प्रदान किये जाने वाले श्रम पुरस्कारों की कुल संख्या 32 है, लेकिन तीन महिलाओं सहित 50 श्रमिक ये पुरस्कार दिए गए। इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के 34 श्रमिक और निजी क्षेत्र के 16 श्रमिक शामिल हैं।

 
चार श्रेणियों में दिया जाता है सम्मान
ये पुरस्कार चार श्रेणियों 'श्रम रत्न',  'श्रम भूषण', 'श्रम वीर  एवं श्रम वीरांगना' और 'श्रम श्री एवं श्रमदेवी'  के तौर पर  प्रदान किये जाते हैं। इस वर्ष प्रतिष्ठित श्रम रत्न पुरस्कार  के लिए किसी भी नामांकन को उपयुक्त नहीं पाया गया।  पुरस्कार के लिए श्रमिकों का चयन उनके असाधारण कार्यों, नवोन्मेष क्षमता, उत्पादकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और अत्यधिक साहस दिखाने तथा चौकस रहने के आधार पर किया जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »