19 Apr 2024, 10:29:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मैककोरमैक बने ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2018 1:59PM | Updated Date: Feb 26 2018 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री के पद से जॉयस के इस्तीफा देने के बाद ऑस्ट्रेलिया की नेशनल पार्टी के नेता माइकल मैककोरमैक को नया उप प्रधानमंत्री चुना गया है। बार्नबाय जॉयस को पिछले सप्ताह अपनी पूर्व मीडिया सचिव के साथ विवाहेतर संबंधों पर जनाक्रोश के बाद अपने पद से इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ा था। उनकी पूर्व मीडिया सचिव मां बनने वाली हैं।
ऑस्ट्रेलिया सरकार में लिबरल और नेशनल पार्टी के गठबंधन के समझौते के अनुसार नेशनल पार्टी का नेता स्वत: उप प्रधानमंत्री बन जाएगा। मैककोरमैक ने कैनबरा में मीडिया से कहा, मैं अपने सर्वोत्तम प्रयासों से दी गयी जिम्मेदारी को पूरे विश्वास और भरोसे के साथ निभाऊंगा। मैककोरमैक की नियुक्ति से सरकार के ऊपर से जॉयस के विवाहेत्तर संबंधों के बाद पड़ा दबाव कम हो गया है। जॉयस के विवाहेत्तर संबंधों ने सरकार की नींद उड़ा दी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »