मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने पांच साल पहले गायब हुए मलेशिया विमान MH370 को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। टोनी एबॉट ने कहा है कि फ्लाइट के कप्तान ने जानबूझकर विमान को डुबोया था। उन्होंने बताया कि ये बात मलेशिया के टॉप लेवल अधिकारियों से उन्हें पता चली थी। एबॉट ने कहा, फ्लाइट का पायलट अवसाद में था और उसने अपने साथ फ्लाइट में सवार सभी 239 लोगों की जान ले ली। मलयेशिया के शीर्ष अधिकारियों से उन्हें यह गोपनीय बात पता चली है।
हालांकि उन्होंने इसको लेकर कोई सबूत पेश नहीं किए। टोनी एबॉट ने जो दावा किया है उसका आधार उन्होंने मलेशिया के टॉप लेवल अधिकारियों से मिली जानकारी को बताया है। टोनी एबॉट के अनुसार MH370 फ्लाइट को उसके कप्तान ने ही जानबूझ कर गायब किया। उसके पीछे का कारण बताते हुए एबॉट कहते हैं कि फ्लाइट का कप्तान आत्मघाती था, उसे अपने साथ फ्लाइट में सवार सभी लोगों की जान ले ली।