28 Mar 2024, 16:27:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP सांसद ने केजरीवाल को कहा 'आतंकी', कहा - वह नटवरवाल...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 1:30PM | Updated Date: Jan 29 2020 1:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इन दिनों बीजेपी नेताओं के विवादित बयान सोशल मीडिया पर काफी चचाओं में है। इस बीच भाजपा सांसद का एक बयान सामने आया है, जिसमें वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना एक आतंकी से कर रहे हैं। मादीपुर की एक सभा में प्रवेश वर्मा ने कहा कि देश में केजरीवाल जैसे नटवरवाल और आतंकवादी हैं। हमें तो सोचने पर मजबूर होना पड़ता है हम कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादियों से लड़ें या फिर केजरीवाल जैसे आतंकवादियों से इस देश में लड़ें'।
 
वहीं इससे पहले उन्होंने शाहीन बाग पर बयान दिया था। प्रवेश वर्मा ने कहा था कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी आपके घरों में घुसेंगे, बेटियों से रेप करेंगे। शाहीन बाग पर दिए बयान को लेकर प्रवेश वर्मा को जान से मारने की धमकी भी मिली है। सांसद वर्मा ने सुबह आठ बजकर 11 मिनट पर आए फोन कॉल का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »