29 Mar 2024, 14:29:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बहुस्तरीय व्यापार प्रणाली के लिए सामूहिकता से काम करें सभी देश : पीयूष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 12:43AM | Updated Date: Jan 29 2020 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि विश्व व्यापार प्रणाली को बहुस्तरीय बनाने के लिए सभी पक्षों को प्रभावपूर्ण तरीके से काम करना चाहिए और विश्व व्यापार संगठन में सुधार की प्रक्रिया संतुलित होनी चाहिए। गोयल ने स्विटजरलैंड के डावोस में व्यापार मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में कहा कि विश्व व्यापार संगठन में सुधार और वैश्विक व्यापार व्यवस्था को बहुस्तरीय बनाना मौजूदा समय की प्रमुख चुनौती है जिनसे निपटने के लिए सभी संबंधित पक्षों को सामूहिकता के साथ प्रभावी ढंग से प्रयास करने चाहिए। यह बैठक पिछले सप्ताह आयोजित की गयी थी। उन्होने कहा कि डब्ल्यूटीओ की स्थापना के उद्देश्यों को हासिल करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा और व्यापार व्यवस्था को बहुस्तरीय बनाना होगा।
 
उन्होने कहा कि  डब्ल्यूटीओ में सुधार की प्रक्रिया संतुलित होनी चाहिए और इसे समग्रता के साथ लागू किया जाना चाहिए। कृषि संबंधी समझौता में असंतुलन दूर किया जाना चाहिए और सभी के लिए, विशेष रुप से विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए समान अवसरों की उपलब्धता होनी चाहिए। उन्होने कहा कि वैश्विक व्यापार में पारदर्शिता और समभाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए और सभी आर्थिक गतिविधियां सभी की समृद्धि के लिए होनी चाहिए। गोयल ने कहा कि विकासशील देशों और अल्पविकसित देशों को विश्व व्यापार व्यव्यवस्था में समान अवसर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मछली पालन में वित्तीय मदद की भारतीय चिंताओं का समाधान किया जाना चाहिए और अनियमित मछली पालन रोका जाना चाहिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »