19 Apr 2024, 03:10:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना वायरस से मिलकर लडेंगें चीन और डब्ल्यूएचओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 8:28PM | Updated Date: Jan 28 2020 8:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेडरोस अधानोम गेब्रिसस और चीन के विदेश मंत्री वांगयी ने मंगलवार को एक बैठक कर कोरोनो वायरस से निपटने में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया है। एक बयान के मुताबिक गेब्रिसस ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए  डब्ल्यूएचओचीन के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। वांग ने कहा कि चीन ने इस महामारी के बारे में पूरी पारदर्शिता बरती और रोग का पता चलते ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबको मामले की जानकारी दे दी और विश्व समुदाय और डब्लूएचओ के साथ मिलकर काम  कर रहा है।
 
कोरोना वायरस का पहला मामला साल 2019 की दिसंबर में वुहान शहर में पाया गया था। इसके बाद यह अन्य देशों में फैल गया।  इससे जुड़ी हाल की रिपोर्टे सिंगापुर से है जहां कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है।  सिंगापुर ने चीन कोरोना वायरस के पहले केस की पुष्टि 23 जनवरी को की थी। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा, ‘‘28 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक स्वास्थ्य मंत्रालय ने वुहान से आये दो अन्य मामलों की पुष्टि की है। मंत्रालय पांच मामलों की  पहले ही घोषणा कर चुका है। ’’ मंत्रालय ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्रालय इस मामले में कड़ी निगरानी रख रहा  है।  चिकित्सक निमोनिया से जुड़े मामलों में  चौकसी बनाये हुए हैं । 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »