24 Apr 2024, 01:39:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस डायरेक्टर ने शाह पर कसा तंज, कहा- डरपोक गृहमंत्री ने की नीचता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 12:08AM | Updated Date: Jan 28 2020 2:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप हाल ही में राजनीतिक विचारों के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। उन्होंने  गृहमंत्री अमित शाह को लेकर ट्वीट किया है। बता दें उन्होंने अमित पर 'सस्ते' होने का आरोप लगाया है। हमारा गृहमंत्री कितना डरपोक है। खुद की police , खुद ही के गुंडे , खुद की सेना और security अपनी बढ़ाता है और निहत्थे protestors पर आक्रमण करवाता है। घटियेपन और नीचता की हद अगर है तो वो है @AmitShah। इतिहास थूकेगा इस जानवर पर। ट्वीट करने के बाद अनुराग कश्यप ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल ली  जिसमें चेहरे पर कपड़े डाले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की फोटो थी। दोनों के हाथ में झाड़ू है या डंडा यह तस्वीर देखने से साफ नहीं हो रहा है। CAA को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन से नाराज चल रहे अनुराग पहले भी केंद्र की भाजपा सरकार पर हमले कर चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »