19 Mar 2024, 19:34:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शाहीन बाग प्रदर्शन पर आया सुब्रमण्यम का बयान, इनको खुले...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2020 10:27AM | Updated Date: Jan 26 2020 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागरिकता संशोधन कानून का दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में विरोध हो रहा है। यहां पिछले एक महीने से महिलाएं धरने पर बैठी हैं और कानून का विरोध कर रही हैं। हालांकि कई बार भाजपा सरकार सीएए को लेकर जागरूक करने का काम कर चुकी है लेकिन शाहीन बाग में प्रदर्शन कम नहीं हो रहा है। इसी बीच पहली बार भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने ट्विटर पर मोदी सरकार को बड़ी सलाह दे डाली है।

शाहीन बाग में प्रदर्शन लगातार जारी है। हालांकि भाजपा नेता इस प्रदर्शन का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यहां विरोध की वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं इस मुद्दे पर राजनीति भी जमकर हो रही है। भाजपा और आप इस मुद्दे पर एक दूसरे के सामने आ गए हैं। भाजपा ने तो अरविंद केजरीवाल पर ही लोगों को भड़काने का आरोप लगा दिया है।

शाहीन बाग में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर पहली बार भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने ट्विटर पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार को मेरी सलाह है कि शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को रात के 2 बजे हटाया जाए। स्वामी ने कहा कि इनको तब तक खुले मैदान में अस्थाई टैंट में रखना चाहिए, जब तक ये लोग घर जाने के लिए राजी न हो जाएं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »