28 Mar 2024, 16:25:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेरू की राजधानी में आग लगने से पांच लोगों की मौत, 50 झुलसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 4:05PM | Updated Date: Jan 24 2020 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लीमा। पेरू की राजधानी लीमा में  प्राकृतिक गैस ट्रक टैंकर में विस्फोट हो जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 50 अन्य झुलस गए। मीडिया रिपोर्टों में शुक्रवार को  यह जानकारी दी गई। पेरू के अल कामरसियो समाचार पत्र  के मुताबिक यह आग गुरुवार को उस समय लगी जब यह ट्रक एक आटो रिपेयर शाप से टकरा गया और इसके बाद उसमें हुए जोरदार विस्फोट से लगी आग में पांच लोगों की मौत हो गई तथा  50 अन्य झुलस गए।
 
इसकी वजह से 20 इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। रिपोर्टों में कहा गया  कि  कुछ घायलो की हालत गंभीर है और इसे देखते हुए स्थानीय अस्पतालों ने अपने यहां रक्त दान के लिए आने वाले लोगों के समय में बढ़ोत्तरी करने का फैसला लिया है। आग के बाद जिन लोगों को वहां से हटाया गया था उन्हें अस्पताल में शरण दी जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »