29 Mar 2024, 20:04:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

MP : जीजा के साली से थे संबंध, ससुराल वालों को पता चला तो दी ये...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 12:50PM | Updated Date: Jan 24 2020 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक शख्स को नंगा कर पूरे गांव में घुमाने का मामल सामने आया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।  युवक को पहले तो ससुराल दवारा जमकर पीटा गया, फिर अपने दामाद को नंगा करके पूरे गांव में घुमाया गया। साथ ही उसका भी रिकॉर्ड किया गया जोकि वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसकी ससुराल के 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। 
 
ये मामला अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ थाना क्षेत्र के ऊती गांव का है। युवक मजदूरी करता है, आरोपी व्यक्ति अपनी पत्नी और साली के साथ मजदूरी करने गुजरात गया हुआ था। जहां उसके अपनी साली से संबंध बन गया। गुजरात से वापस लौटने के बाद दोनों के बीच संबंध की जानकारी परिवार वालों को मिली।
 
जीजा और साली के बीच संबंध का पता लगने पर ससुराल के लोग गुस्से से आग बबूला हो गए, आक्रोशित ससुराल वालों ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक की जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद उसे नंगा कर पूरे गांव में घुमाया। पास में मौजूद लोगो ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल साइट्स पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने पर ससुराल के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 10 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि, 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस दवारा जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »