29 Mar 2024, 21:31:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूसी मीडिया वाचडॉग ने डच इंटरनेट सेवाएं बाधित की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 7:10PM | Updated Date: Jan 23 2020 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूसी मीडिया वॉचडाग रोस्कोमनादजोर ने गुरुवार को रूसी स्कूलों और अस्पतालों में  फर्जी बम की सूचना मिलने पर डच इंटरनेट सेवाएं स्टॉर्टमेलडॉटकॉम पर रोक लगा दी। एजेंसी ने कहा, रूसी अभियोजक जनरल की गुजारिश पर 23 जनवरी को रोस्कोमनादजोर ने स्टॉर्टमेल डॉट कॉम की सेवाओं को रूस में स्थगित कर दिया है। इससे पहले दिन में संघीय सुरक्षा सेवा ने कहा कि 28 नवंबर 2019 के बाद से 16 रूसी क्षेत्रों में 1000 से अधिक गुमनाम बम धमकी दी गई थी। फर्जी बम की सूचनाओं ने स्कूलों, अस्पतालों, शांिपग मॉलों और सार्वजनिक यातायात को भी निशाना बनाने की धमकी दी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »