28 Mar 2024, 15:35:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस का BJP पर तंज-तानाशाह की भाषा बोल रहे हैं अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 12:24AM | Updated Date: Jan 22 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सत्ता के मद में चूर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर तानाशाह की भाषा बोल रहे हैं। लल्लू ने मंगलवार को शाह की रैली का हवाला देते हुये कहा कि जब लखनऊ में शातिपूर्ण तरीके से लोग अपना विरोध करते हैं तो पुलिस धारा 144 का हवाला देती है। आज अमित शाह के खिलाफ यूपी पुलिस किस थाने में   मुकदमा करेगी यह सूबे की जनता जानना चाहती है।
 
उन्होने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि सीएए जैसा कानून संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ है जिसे कांग्रेस मरने नहीं देगी। यह भारत के संविधान की संघी विधान में तब्दील करने की साजिश है। साझी शहादत और साझी विरासत वाली संस्कृति और पंथ निरपेक्ष संविधान के खिलाफ इस कानून को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेसी नेता ने कहा कि श्री शाह को पता होना चाहिए कि देश कभी अहंकार की भाषा से नहीं चला है और न ही चलेगा। हमारी संस्कृति सबकी आवाज को सुनने और बोलने वाली है। तानाशाही भाषा का जवाब जनता सड़कों से दे रही है लेकिन अहंकारी सरकार को न दिखाई दे रहा है और न ही सुनाई पड़ रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »