28 Mar 2024, 18:55:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शाह बोले - मोदी जी CAA लेकर आए, लेकिन राहुल-ममता, अखिलेश कांव-कांव..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 2:52PM | Updated Date: Jan 21 2020 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में मंगलवार को लखनऊ के बंगला बाजार स्थित रामकथा पार्क में रैली को संबोधित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा ने भी रैली को संबोधित किया। 
 
इस दौरान अमित शाह ने विपक्षियों को निशाने पर लिया। शाह ने कहा कि सीएए पर विरोधी पार्टियां दुष्प्रचार करके और भ्रम फैला रही हैं इसीलिए बीजेपी जन जागरण अभियान चला रही है, जो देश को तोड़ने वालों के खिलाफ जन जागृति का अभियान है। शाह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा,'नरेन्द्र मोदी जी CAA लेकर आए हैं। कांग्रेस, ममता बनर्जी, अखिलेश, मायावती, केजरीवाल सभी इस बिल के खिलाफ कांव-कांव कर रहे हैं। इस बिल को लोकसभा में मैंने पेश किया है। मैं विपक्षियों से कहना चाहता हूं कि आप इस बिल पर सार्वजनिक रूप से चर्चा कर लो। ये अगर किसी भी व्यक्ति की नागरिकता ले सकता है, तो उसे साबित करके दिखाओ।'
 
उन्होने कहा कि देश में सीएए के खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा है, दंगे कराए जा रहे हैं। सीएए में कहीं पर भी किसी की नागरिकता लेने का कोई प्रावधान नहीं है, इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यकों पर वहां अत्याचार हुए, वहां उनके धार्मिक स्थल तोड़े जाते हैं। वो लोग वहां से भारत आए हैं। ऐसे शरणार्थियों को नागरिकता देने का ये बिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »