28 Mar 2024, 21:20:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मरने के 500 वर्ष बाद भी बेहता है शरीर से खून , वैज्ञानिकों का दावा है कि..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 2:48AM | Updated Date: Jan 21 2020 2:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपने एसा पहले कभी नहीं देखा होगा कि मरने के 500 वर्ष बाद भी शरीर से खून बेहता है यह दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। कुछ रहस्य ऐसे हैं जिनके राज खोलना बहुत ही मुश्किल है। ऐसा ही एक रहस्य है एक लड़की का हाल ही में एक खुलासा हुआ है जो बेहद चौकाने वाला है। हम आपको बता देते है कि साल 1999 में वैज्ञानिकों को अर्जेटीना के एक ज्वालामुखी के ढेर से 15 वर्षीय एक लड़की का शव मिला था। उसका शव मिलने के बाद दावा किया गया था कि वो लड़की उस ढेर में 500 सालों से दफन थी। 
 
दरअसल वैज्ञानिकों ने जब उस लड़की का शव वहां से निकाला तब उसकी हालत ऐसी थी जैसे उसकी मौत कुछ दिन पहले ही हुई हो। तापमान काफी कम होने के कारण लड़की का शरीर, उसके बाल और उसकी स्किन सब सामान्य ही थे। आपको बता दें कि उसकी बॉडी के साथ सोने और चांदी के अलावा कई कीमती कपड़े भी मिले थे। लेकिन इन सबके बावजूद सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि जब उस लड़की के शरीर की जांच हुई तो उसके अंदर से खून मिला था। सिर्फ इतना ही नहीं खून में से टीबी के बैक्टीरिया भी पाए गए थे। इसके बाद इस बात की जांच शुरू की गई कि आखिर 500 साल बाद भी शरीर में टीबी के बैक्टीरिया कैसे जिंदा रह सकते हैं। 
 
इससे पहले किसी भी ममी में इस तरह के बैक्टीरिया नहीं पाए गए थे। उस लड़की की बॉडी सालों बाद भी इतनी अच्छी स्थिति में थी कि उसके बालों में जूएं तक मौजूद थीं। यह ममी कई राज खोल सकती है। फिलहाल उसके खून की जांच की जा रही है ताकि ये पता लगाया जा सके कि खून में टीबी के बैक्टीरिया कैसे मौजूद हैं। डॉक्टरों का मानना है कि शायद उस लड़की के खून से ऐसी कई बीमारियों का इलाज ढूंढने में सफलता हासिल हो सके।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »