28 Mar 2024, 17:33:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल - CAA-NRC का विरोध करने वाले ममता के कुत्ते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 2:44PM | Updated Date: Jan 20 2020 2:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भाजपा सांसद सौमित्र खान ने रविवार को उन सभी मशहूर हस्तियों को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 'कुत्ता' करार दिया जो सीएए का विरोध कर रहे हैं। लोकसभा चुनावों से पहले 2019 में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सौमित्र खान ने संवाददाताओं से कहा कि संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी के बारे में तथ्यों को जानने के बावजूद प्रख्यात लोग अपना विरोध जारी रखे हुए हैं।
 
बंगाल की बिष्णुपुर सीट से सांसद सौमित्र खान ने कहा - यही लोग कामदूनी और पार्क स्ट्रीट में हुए सामूहिक बलात्कार पर चुप रहे और बम विस्फोट की घटनाओं पर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा। उन्होंने बताया संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित एनआरसी के विरोध में राज्य के अभिनेताओं, निर्देशकों और संगीतकारों ने रैलियों में हिस्सा लिया।
 
यह पहला मामला नहीं है बीजेपी नेताओं ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को कहा - इन दिनों पश्चिम बंगाल में कई बुद्धिजीवी हैं जो लोगों को दिन भर ज्ञान देते हैं और हंगामा करते हैं। माकपा ने इन लोगों को सड़कों पर लाकर बुद्धिजीवी बनाया और अब दीदीमोनी (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) ने उन्हें पैदा करने की फैक्टरी लगा ली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »