काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी कुंदुज प्रांत में बुधवार रात एक सुरक्षा चौकी पर तालिबानी आतंकवादियों के हमले में कम से कम 12 पुलिस अधिकारी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्टेों में बताया गया है कि यह हमला रात को किया गया और तालिबान ने दावा किया है कि इसमें 16 पुलिसकर्मी मारे गए हैं जिनमें शीर्ष कमांडर भी हैं।
अफगानिस्तान में आतंकवादी संगठन तालिबान के खिलाफ सुरक्षा बलों ने जोरदार अभियान छेड़ रखा है और तालिबान भी मौका मिलते ही सुरक्षा बलों को निशाना बनाने से परहेज नहीं कर रहा है। सेना के अभियान से तालिबान की कमर टूट गई है और इस माह अब तक विभिन्न हिस्सों में तालिबान के 300 से अधिक आतंकवादियों ने हथियार डाल दिए हैं।