29 Mar 2024, 20:10:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिलीप घोष दोबारा चुने गए प. बंगाल भाजपा के अध्यक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 4:23PM | Updated Date: Jan 16 2020 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद दिलीप घोष गुरुवार को एक बार फिर पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। घोष एकमात्र उम्मीदवार थे जिन्होंने इस पद के लिए नामांकन किया था। उनके नेतृत्व में ही पार्टी ने प्रदेश में पिछले लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था और 42 में से 18 सीटें जीती थी।   
 
आज उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की पुष्टि की गयी। उल्लेखनीय है कि श्री घोष ने कुछ दिनों पहले विवादित बयान देते हुए कहा था कि जो भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा उसे गोली मार दी जानी चाहिए। 
 
गत 12 जनवरी को श्री घोष ने कहा था कि भाजपा शासित राज्यों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जिसने भी  सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था उसे कुत्ते की तरह गोली मारी गई थी इससे पहले श्री घोष 2015 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने थे। 
वह राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के अंडमान निकोबार के प्रभारी रहे हैं और उन्होंने पूर्व संरसंघचालक के. एस सुदर्शन के साथ भी काम किया है।घोष 2016 के विधानसभा चुनाव में खड़गपुर विधानसभा सीट से जीत कर विधायक चुने गए थे लेकिन 2019 में  मेदिनीपुर जिले से लोकसभा सांसद बने । 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »