29 Mar 2024, 12:50:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुतिन संविधान संशोधन प्रस्ताव तैयार करने वाली समिति से मिलेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 11:31AM | Updated Date: Jan 16 2020 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन संविधान में कुछ बदलाव एवं संशोधन के प्रस्ताव को तैयार करने वाली कार्यसमिति के साथ गुरुवार को बैठक करेंगे। इससे पहले बुधवार को पुतिन ने मंत्रिमंडल और संविधान में सुधारों को लेकर एक संबोधन किया था। जिसके बाद राष्ट्रपति आज संविधान में संशोधन का मसौदा तैयार करने वाली कार्यसमिति के साथ बैठक करेंगे। पुतिन ने कहा था कि वह संविधान में बदलाव के पक्षधर हैं और इसके जरिए शक्तियां रूसी प्रधानमंत्री और अन्य पदों को हस्तांतरित करने के पक्ष में हैं।

इसके अलावा राष्ट्रपति ने शीर्ष रूसी राजनीतिक हस्तियों को विदेशी नागरिकता या विदेश में रहने की अनुमति और किसी भी व्यक्ति के राष्ट्रपति बनने के लिए रूस में कम से कम 25 साल रहने या किसी अन्य देश का नागरिक नहीं होने की शर्त का प्रस्ताव भी शामिल है। इस प्रस्ताव को राजनीतिक गलियारों में इस नजरिए से भी देखा जा रहा है कि ऐसा करके वह बाद में अपने शासन की संभावनाएं तलाश रहे हैं। पुतिन का कार्यकाल 2024 में समाप्त हो रहा है और वह 1999 से किसी न किसी संवैधानिक पद पर बने हुए हैं। यह उनका राष्ट्रपति पद का चौथा कार्यकाल है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »