20 Apr 2024, 13:27:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

2030 तक सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वैश्विक सहयोग जरूरी: गुटेरेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 10:15AM | Updated Date: Jan 16 2020 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के अंतरराष्ट्रीय समुदायों के बीच सशक्त सहयोग और कोशिशों को बढ़ाने की जरूरत है। गुटेरे ने बुधवार को कहा, ‘‘गरीबी उन्मूलन, उत्सर्जन में कमी, रोजगार सृजन या लैंगिक समानता में हमें जो बदलाव चाहिए और 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जिस गति या पैमाने की दरकार है, वह इस समय ठीक नहीं है।’’  

उन्होंने दिसंबर में मैड्रिड में हुए 25 वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के निराशाजनक परिणाम का उल्लेख करते हुए जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए स्थानीय तथा वैश्विक स्तर पर प्रयासों को बढ़ाने का आव्हान किया। गुटेरेस ने कहा कि ग्लासगो में होने वाली सीओपी 26 की बैठक के दौरान राष्ट्रों को अधिक महत्वाकांक्षी प्रतिबद्धताएं प्रदान करनी चाहिए, विशेष रूप से उन देशों को जो वैश्विक उत्सर्जन के सबसे बड़े उत्पादक हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »