मुंबई। मकर संक्रांति पर मां वैष्णो के दर्शनों को आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल बोर्ड प्रशाशन द्वारा मकर संक्रांति के मौके पर प्राकृतिक गुफा को भक्तों के लिए खोलने का फैसला लिया है। देशभर में श्रद्धालुओं को प्राकृतिक गुफा के खुलने का बेसब्री से इंतजार है। बतां दे कि मकर संक्रांति के बाद कई बार गुफा को दर्शनों के लिए खोला जाता है। हालांकि किस दिन गुफा को खोला जाना है, यह यात्रियों की संख्या पर निर्भर करता है। अमूमन जिस दिन यात्रियों की संख्या दिन में 10 हजार से कम रहती है, उस दिन कुछ घंटे के लिए गुफा को खोला जाता है।