28 Mar 2024, 17:16:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सेना दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर सेना प्रमुखों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2020 10:39AM | Updated Date: Jan 15 2020 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सेना दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर आज शहीदों को सीडीएस बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह श्रद्धांजलि अर्पित की। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भारतीय सेना प्रतिबद्धता, अनुशासन और देशभक्ति का प्रतीक है। ArmyDay पर सेना की बहादुर महिलाओं और पुरुषों को मेरा सलाम। इसी तरह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि देश की सीमाओं की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भारतीय सेना के सभी बहादुर जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को थल सेना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »