28 Mar 2024, 18:47:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में हिमस्खलन-बारिश से कम से कम 81 की मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2020 12:56AM | Updated Date: Jan 15 2020 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मंगलवार को हिमपात और भारी बारिश की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 81 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग फंस गये। स्थानीय अखबार ‘द डॉन’ ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हिमस्खलन के कारण 61 लोगों की मौत हो गयी। उत्तर पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में भारी बारिश से 20 लोगों की मौत हो गयी है जबकि कम से कम 11 घायल हो गये। पीओके सरकार में एक वरिष्ठ अधिकारी फैयाज अली अब्बासी ने बताया कि 53 लोगों को बचाया गया है। अखबार ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हवाले से मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी है। बलूचिस्तान में भीषण बर्फीले तूफान के बाद सैकड़ों लोग रात भर फंसे रहे। यहां तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »