28 Mar 2024, 15:40:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बेंगलुरु में फ्री कश्मीर, नो सीएए, एनआरसी जैसे नारों के साथ विरोध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 8:05PM | Updated Date: Jan 14 2020 8:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। देश की राजधानी दिल्ली, आर्थिक राजधानी मुंबई के बाद अब कर्नाटक के बेंगलुरु में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ ‘फ्री कश्मीर’, ‘नो सीएए, एनआरसी’ और ‘फासिस्ट नरेंद्र मोदी शुड डाई’ जैसे नारों को लिखकर विरोध जताया जा रहा है। बेंगलुरु के चर्च स्ट्रीट में बंद दुकानों के शटर पर  विभिन्न तरह के नारे लिखे जा रहे हैं इनमें  सीएए और एनआरसी के खिलाफ लिखे गये नारों में ‘आरएसस इज ए टेररिस्ट’, अमित शाह शुड रिजाइन’ जैसे नारे भी शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त चेतन सिंह राठौड़ ने बताया कि कुब्बोन पार्क पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है और मामले में जिम्मेदार लोगों को पकड़ने का प्रयास जारी है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये सभी नारे कोई एक व्यक्ति नहीं लिख सकता। लगभग सभी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और इन्हें खंगालने के बाद हम मामले में शामिल लोगों को पकड़ने में सक्षम हो पाएंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »