18 Apr 2024, 16:14:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत को तेल की खरीद नहीं किये जाने पर महातिर ने चिंता व्यक्त की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 7:46PM | Updated Date: Jan 14 2020 7:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआलालम्पुर। मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने भारत की ओर से पाम तेल की खरीद नहीं किये जाने पर चिंता व्यक्त की है और इस बात पर भी जोर दिया कि यदि कुछ गलत होता है तो आप को इसके बारे में कहना ही पड़ता है। मोहम्मद ने कहा,‘‘यदि हम  किसी गलत काम की इजाजत देते हैं और और केवल धनराशि के बारे में सोचते हैं तो इससे कई और बड़ी गलतियां होंगी। यह पूछे जाने पर कि मलेशिया से पाम तेल का सबसे अधिक आयात करने वाले भारत की आलोचना से उद्योग पर क्या असर होगा तो महातिर ने कहा कि इसका भी समाधान निकाला जाना है।
 
राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी बर्नामा ने मोहम्मद के हवाले से कहा,‘‘हमें जो भी कुछ करना है वह यह है कि इस समस्या का समाधान करना है लेकिन यह बात भी है कि आज भारत में जो हो रहा है उससे यहां समस्यायें बढ़ रही है तथा लोगों में नाराजगी भी। गौरतलब है कि कश्मीर और नागरिकता संशोधन कानून के मसलों पर भारत सरकार के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणियों के बाद भारत ने मलेशियाई पाम तेल की खरीद पर रोक लगा दी है। एक प्रश्न के उत्तर में मोहम्मद ने कहा,‘‘पूरा विश्व महसूस करता है कि वहां (भारत में) किसी के साथ किसी प्रकार का भेदभाव गलत है। मीडिया रिपोर्टा के मुताबिक भारत सरकार ने निजी तौर पर पाम तेल आयातकों को मलेशिया से पाम तेल की खरीद पर रोक लगाने को कहा है। लेकिन प्राथमिक उद्योग मंत्री टेरेसा कोक ने इन रिपोर्टा को साफ खारिज कर दिया है।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »