28 Mar 2024, 20:23:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारतीय सेनाएं किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम: राजनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 7:38PM | Updated Date: Jan 14 2020 7:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज देशवासियों को आश्वस्त किया कि सशस्त्र सेनाएं पूरी तरह मुस्तैद हैं और वे किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम हैं। सिंह ने आज जयपुर में भूतपूर्व सैनिक दिवस पर भूतपूर्व सैनिकों को संबोधित करने के बाद सिलसिलेवार ट्विट में कहा कि देश के रक्षक रहे जांबाजों से मिलकर अच्छा लगा।
 
उन्होंने कहा ,‘‘ हमारी सशस्त्र सेनाएं अजेय हैं। जिसके चलते देश का हर नागरिक सुरक्षित और विश्वस्त होकर गौरव के साथ दुनिया के सामने खड़ा है। ’’ उन्होंने कहा कि तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढाने के लिए सरकार ने हाल ही में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद सर्जित किया है। साथ ही सैन्य सुधार विभाग भी बनाया गया है।
 
ये सुधार दशकों से लंबित थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण और उनकी स्थिति सुधारने के लिए अनेक कदम उठाये जा रहे हैं। सरकार भूतपूर्व सैनिकों और युद्धों के नायकों को सम्मानजनक जीवन देने के प्रति वचनबद्ध है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »