16 Apr 2024, 23:25:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जेएनयू प्रशासन की परिसर में स्थिति सामान्य करने की अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 1:57AM | Updated Date: Jan 14 2020 1:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नकाबपोशों के हमले के बाद स्थिति को कुछ दिनों से और तनावपूर्ण होता देख जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षकों से परिसर में स्थिति सामान्य बनाने और अकादमिक गतिविधियों को शुरू करने की अपील की है। इस बीच पांच हजार से अधिक छात्रों ने नए सेमेस्टर के लिए अपना पंजीकरण करा लिया है और सोमवार से नया सेमेस्टर भी शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय के डीन और केंद्रों के अध्यक्षों ने भी छात्रों तथा शिक्षकों से स्थिति को सामान्य बनाने का अनुरोध किया है। जेएनयू के रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने आज जारी अपील में कहा है कि शिक्षक संघ के दो पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय में प्रशासन के साथ सहयोग न करने का एलान किया है। जवाहर लाल शिक्षक संघ ने अपनी आम सभा मे एक प्रस्ताव पारित कर इसका समर्थन किया है।
 
प्रशासन ने 10 जनवरी को दो सर्कुलर जारी किए थे जिसमें शिक्षकों से छात्रों के पंजीकरण के समय कार्यालय में रहने  और क्लास शुरू करने की अपील की गई थी ताकि परिसर में माहौल सामान्य हो और अकादमिक गतिविधियां फिर से  शुरू हो सकें लेकिन शिक्षक संघ ने अपनी आम सभा मे  असहयोग करने का एलान किया। प्रशासन ने कहा है कि हजारों की संख्या में छात्रों ने शीतकालीन सेमेस्टर के लिए पंजीकरण किया है। उनका यह बुनियादी अधिकार है कि वे परिसर में पढ़ें लेकिन शिक्षक उनके अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं जो उनकी सेवा शर्तों के खिलाफ है। प्रशासन ने शिक्षकों से अपील की है कि वे काम पर लौट और स्थिति को सामान्य बनाने में मदद करें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »