28 Mar 2024, 18:16:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 1:48AM | Updated Date: Jan 14 2020 1:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मोदी ने पुतिन के साथ फोन पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दी वहीं रूसी राष्ट्रपति ने भी भारत के लोगों की समृद्धि, प्रगति, शांति और खुशी की कामना की। उन्होंने बातचीत के दौरान याद किया कि रशियन फेडरेशन ने हाल में रूस की परंपरा के अनुसार क्रिसमस मनाया था। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच हाल में विशेष तौर पर 2019 में हुई महत्वपूर्ण विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की।
 
उन्होंने भारत-रूस संबंधों को सभी क्षेत्रों में और मजबूत बनाने के लिए 2020 में नजदीकी परामर्श जारी रखने और एक साथ मिलकर काम करने पर सहमति जतायी। मोदी ने कहा कि वर्ष 2020 रूस के लिए विशेष महत्व का होगा। उन्होंने इस वर्ष मई में मॉस्को में 75वें विक्टरी डे समारोह में भाग लेने हेतु निमंत्रण के लिए पुतिन का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस वर्ष रूस में शंघाई सहयोग संगठन और ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भी उत्सुक हैं और भारत में होने वाले 21वें द्विपक्षीय वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए पुतिन का स्वागत कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया तथा क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा, शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भारत और रूस के दृष्टिकोण में व्यापक समानता को रेखांकित किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »