23 Apr 2024, 21:44:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

JNU में मास्क पहनकर हमला करने वाली लड़की की हुई पहचान, पुलिस बोली...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2020 12:38PM | Updated Date: Jan 13 2020 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए हमले को एक हफ्ता बीत चुका है। सबूत होने के बावजूद पुलिस ने अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं की है। अब पुलिस का कहना है कि उसने उस लड़की की पहचान कर ली है, जिसने मास्क पहने जेएनयू कैंपस में हमला किया था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, वह लड़की दिल्ली विश्वविद्यालय की है। पुलिस ने बताया है कि जल्द ही उस लड़की को नोटिस जारी किया जाएगा।
 
पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने हिंसक घटना के कई वीडियो से प्राप्त फुटेज की छानबीन करने के बाद संदिग्धों की पहचान कर ली है। जेएनयू में पांच जनवरी को नकाबपोशों के हमले में 30 से अधिक छात्रों और प्रोफेसरों को चोटें आईं थी। घटना की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) की कमान संभाल रहे तिर्की ने कहा कि वामपंथी छात्र विंग एआईएसए, एआईएसएफ, एसएफआई और डीएसएफ के सदस्यों ने विंटर सेमेस्टर के लिए रजिस्ट्रेशन में बाधा डालने की कोशिश की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »