29 Mar 2024, 12:30:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में हिमपात, बारिश से 16 की मौत और कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2020 2:18AM | Updated Date: Jan 13 2020 2:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात और दक्षिणी प्रांत कंधार में भारी हिमपात एवं भारी बारिश के कारण मकान ढहने, छत ढहने और अन्य घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो गयी और 14 अन्य घायल हो गये हैं। मीडिया रिपोर्टों में रविवार को यह जानकारी दी गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हेरात और कंधार प्रांतों में हिमपात और भारी बारिश जनित घटनाओं में आठ-आठ लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 14 अन्य घायल  हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। मीडिया तस्वीरों  और वीडियो में इन इलाकों में बर्फ की मोटी चादर से ढके पेड़ और बर्फ जमी सड़कें दिखाई दे रही हैं। सर्दियों के मौसम में अफगानिस्तान में बर्फबारी और हिमपात से विशेष रूप से देश के विशाल पहाड़ी क्षेत्रों पर असर पड़ता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »