28 Mar 2024, 23:09:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

9 जिलों को मिला स्वच्छता दर्पण अवार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2020 6:54PM | Updated Date: Jan 12 2020 6:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई़ दिल्ली। केन्द्र सरकार ने आठ राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश के एक-एक जिले को आज यहां स्वच्छता दर्पण अवार्ड से सम्मानित किया। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में  स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा आज यहां एक कार्यक्रम में प्रदान किया  गया। फÞल्मि अभिनेता आमिर खान के हाथों इन जिलों के अधिकारियों ने पुरस्कार ग्रहण किये। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के लिए जलिा कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश कुमार सर्वे ने यह अवार्ड ग्रहण किया। आमिर खान ने बाद में इन अधिकारियों से संवाद भी किया।
 
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव परमेश्वरन अय्यर ने सभी पुरस्कृत अधिकारियों को बधाई दी। आंध्र प्रदेश का पूर्वी गोदावरी जिला, अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिला, दीव, हरियाणा के पानीपत, गुजरात के वडोदरा, महाराष्ट्र के कोल्हापुर, पंजाब के मोगा, सिक्किम के पूर्वी सिक्किम जिले और तेलंगाना के पेडापल्ली जिले को भी यह पुरस्कार दिया गया है। असम के डिब्रूगढ़, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, मध्यप्रदेश के इंदौर और ओडिशा के पुरी को प्लास्टिक कचरा के निस्तारण की विशेष पहल के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »