19 Apr 2024, 17:49:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस MLA ने किया CAA का समर्थन, कहा- इसे NRC से अलग...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2020 12:27PM | Updated Date: Jan 12 2020 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को कांग्रेस लोकतंत्र के खिलाफ बता रही है। वहीं उनके पार्टी के विधायक ने सीएए का समर्थन देते हुए कहा कि इसे राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) से अलग देखे जाने की जरूरत है। आपको बताते जाए कि कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी सीएए का समर्थन किया था। 

मंदसौर जिले की सुवासरा सीट से विधायक हरदीप सिंह डांग ने मीडिया को बताया कि अगर हम सीएए और एनआरसी को अलग-अलग देखते हैं तो इसमें कोई बुराई नजर नहीं आती है। पाकिस्तान, बांग्लादेश या अफगानिस्तान में परेशान शख्स यहां सुविधाएं पाता है। लेकिन इस बात पर भी विचार करना चाहिए कि जो लोग पीढ़ियों से भारत में रह रहे हैं और यहां पले-बढ़े हैं, उनसे एनआरसी के तहत दस्तावेज देने को कहा जाएगा वो गलत है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »