29 Mar 2024, 19:40:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस के पूर्व राजदूत जारिफ के वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2020 9:16AM | Updated Date: Jan 12 2020 9:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जारिफ ने रूस में देश के पूर्व राजदूत मेहदी सैनई को अपना विरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया है। मेहर न्यूज एजेंसी ने विदेश मंत्रालय के हवाले से रविवार यह जानकारी दी। सेनई वर्ष 2013 से 2019 तक रूस में ईरान के राजदूत के रुप में कार्य कर चुके हैं। वह इसके पहले 2008 से 2013 तक देश के सांसद थे। वर्तमान में काजिम जलाली रूस में ईरान के राजदूत हैं। उल्लेखनीय है कि हाल में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है, इसके मद्देनजर ईरान हर नियुक्ति बहुत सोच-समझ कर रहा है। 

तीन जनवरी को अमेरिका ने ड्रोन हमला करके ईरान के प्रमुख सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या कर दी थी जिसके प्रतिक्रिया स्वरुप ईरान ने बुधवार को  इराक स्थित दो अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कम से कम 15 मिसाइल दागे। अमेरिका ने हालांकि कहा है कि ईरान के इस कदम से कोई भी अमेरिकी सैनिक हताहत नहीं हुआ है लेकिन खाड़ी देश का दावा है उसके हमले से कम से कम 80 अमेरिकी सैनिक मारे गये हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने  ईरान के इस हमले के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि जब तक वह राष्ट्रपति हैं ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सकता। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »