29 Mar 2024, 19:46:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एसएफआई ने मोदी को दिखाये ‘गो बैक मोदी’ लिखे पोस्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2020 2:21AM | Updated Date: Jan 12 2020 2:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया(एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर शनिवार को यहां हवाई अड्डे पर ‘गो बैंक मोदी’ लिखे पोस्टर दिखाये। कुछ संगठनों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के साथ सड़क मार्ग पर भी मोदी का विरोध किया। राज्य के अन्य हिस्सों में भी मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के विरोध में प्रदर्शन हुए। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी कोलकाता में हवाई अड्डा पर मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मोदी को कोलकाता में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने जादवपुर विश्वविद्यालय, गोलपार्क, कॉलेज स्ट्रीट, हटीबगान तथा एस्पलेनेड पर प्रदर्शन किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »