24 Apr 2024, 01:03:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीएए पर भय और भ्रम का भूत हुआ बेनकाब : नकवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 3:32PM | Updated Date: Jan 11 2020 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून पर कुछ राजनैतिक दलों द्वारा खड़ा किया गया भय-भ्रम का भूत बेनकाब हो चुका है। नागरिकता कानून पर भाजपा के देशव्यापी जन जागरण कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यालय में नकवी ने कहा कि कांग्रेस एवं उसके साथियों द्वारा अविश्वास और अफवाह के जरिये अमन को अगवा करने की साजिश, समाज के एकता-सौहार्द के ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने के मकसद से की जा रही है। पोलिटिकल पाखंड से प्रभावित प्रदर्शनों के जरिये देश के सौहार्द-एकता को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास परास्त होगा। कांग्रेस और उसके साथी "झूठमेव जयते" का झंडा बुलंद कर लोगों को भटकाने-भरमाने की कोशिश कर रहे हैं। 

नागरिकता बिल को केंद्र बिंदु बनाकर हॉरर हंगामा हो रहा है जबकि नागरिकता कानून नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने हर मंच से देश को यह आश्वस्त किया है कि सभी भारतीयों के नागरिक, सामाजिक, धार्मिक, संवैधानिक अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं. किसी भी भारतीय नागरिक के अधिकारों पर कोई खतरा न था, न है और न होगा। भारत के मुसलमान के लिए हिंदुस्तान से ज्यादा महफूज और मजबूत जगह कहीं नहीं है, जहाँ उसके नागरिक, सामाजिक, धार्मिक, संवैधानिक अधिकार पूरी तरह पत्थर की लकीर की तरह पुख्ता हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »