29 Mar 2024, 21:27:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ओमान के सुल्तान काबूस का निधन, पूरी दुनिया के लिए छोड़ गए...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 3:03PM | Updated Date: Jan 11 2020 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मस्कट। ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद अल सईद का शुक्रवार को 79 साल की उम्र में निधन हो गया। रॉयल कोर्ट ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उनके चचेरे भाई हैथम बिन तारिक अल सईद को नया सुल्तान घोषित किया गया है। वे अरब में सबसे ज्यादा शासन करने वाले सुल्तान थे। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सरकारी टीवी पब्लिक चैनल के ट्विटर के हवाले से कहा, "रॉयल कोर्ट के दीवान ने शोक तथा तीन दिन तक सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में आधिकारिक काम बंद करने तथा अगले 40 दिनों तक झंडा झुकाने की घोषणा की है।"
 
मीडिया के अनुसार, ओमान पर लगभग आधी सदी तक शासन करने वाले सुल्तान अविवाहित थे और उनका कोई वारिस या नामित उत्तराधिकारी नहीं था। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेल्जियम में स्वास्थ्य जांच और इलाज के बाद पिछले महीने वे स्वदेश लौटे थे। सुल्तान काबूस ने 1970 में 29 वर्ष की अवस्था में ब्रिटेन के सहयोग से अहिंसक रूप से अपने पिता का तख्तापलट कर दिया था। उसके बाद उन्होंने देश की तेल संपदा का उपयोग कर उसे विकास के मार्ग पर अग्रसर किया था। सल्तनत के बेसिक स्टेट्यूट के अनुसार, खाली हुए पद को भरने के लिए 50 पुरुष सदस्यों वाली रॉयल फेमिली काउंसिल के सदस्यों को तीन दिन के अंदर नया सुल्तान चुनना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »