28 Mar 2024, 20:04:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार ने अंबानी को दिया बड़ा झटका, जल्दी ही Jio को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 12:06PM | Updated Date: Jan 11 2020 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के लिए एक बुरी खबर है। मोदी सरकार के संचार, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि उनका मिशन सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को देश की टॉप कंपनियों में शामिल करने का है।
 
प्रसाद ने कहा कि बीएसएनएल देश की रणनीतिक संपत्ति है। उन्‍होंने बताया कि आपदा और संकट की घड़ी में हमेशा बीएसएनएल ने देश के लोगों की मदद की है। उन्‍होंने कहा कि जब नेपाल में भूकंप आया था और भारतीय भटक रहे थे, तब मुफ्त सेवा बीएसएनएल ने दी थी।
प्रसाद ने चेन्‍नई से अंडमान निकोबार द्वीप समूह तम सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर लिंक के लिए केबल बिछाने के कार्य का उद्घाटन करने के बाद कहा कि इस परियोजना की लागत 1224 करोड़ रुपए है। बीएसएनएल इस परियोजना का क्रियान्‍वयन कर रही है। प्रसाद ने कहा कि ओडिशा में चक्रवात और कश्‍मीर में बाढ़ में भी बीएसएनएल मददगार बनकर सामने आई थी। उन्‍होंने कहा कि बीएसएनएल सिर्फ मोबाइल कंपनी या दूरसंचार कंपनी नहीं है। यह देश की रणनीतिक संपत्ति है। 
 
प्रसाद ने कहा कि उनका मिशन बीएसएनएल को देश की शीर्ष कंपनियों में शामिल करने का है। उन्‍होंने कहा कि 2014 में जब मैं संचार मंत्री बना, मेरी प्राथमिकता बीएसएनएल को परिचालन लाभ में लाने की थी। मैं ऐसा कर सका। उन्‍होंने कहा कि अब मेरा मिशन बीएसएनएल को देश की शीर्ष कंपनियों में लाने का है। आप सभी को इसके लिए मेरे साथ मिलकर काम करना होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »