19 Apr 2024, 21:44:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया में स्वास्थ्य कर्मियों पर हिंसा पर संरा चिंतित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 9:39AM | Updated Date: Jan 11 2020 9:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। लीबिया में स्वास्थ्य कर्मियों पर हो रहे हिंसा के मामले में संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जाहिर की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा, ‘‘मैं यह बताना चाहता हूं कि हम कल दो और स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौत से चिंतित हैं, जिन्हें अल-वाशका में मार दिया गया था। इस हमले में पांच सहायक कर्मी भी घायल हुए हैं। 

पिछले वर्ष क्षेत्र के अस्पतालों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, एम्बुलेंस और चिकित्सा आपूर्ति पर कम से कम 61 हमले दर्ज किए गए। इन हमलों में 75 लोगों की मौत हुई है और 52 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों और नागरिकों के बुनियादी ढांचे की रक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत अपने दायित्वों का पालन करने के लिए मानवतावादी सभी दलों का आ’’ान करते रहते हैं। स्वास्थ सुविधाओं, स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सा परिवहन को हर समय सम्मानित और संरक्षित किया जाना चाहिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »