29 Mar 2024, 05:01:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जेलेंस्की ने विमान दुर्घटना के बाद दूसरी बार ट्रूडो से बात की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 9:36AM | Updated Date: Jan 11 2020 9:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने ईरान में यूक्रेन का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दूसरी बार कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बात की। जेलेंस्की ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ईरान में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दूसरी बार ट्रूडो से बात की। इस दुर्घटना के बारे में अटकलें नहीं लगानी चाहिए। यूक्रेन और कनाडा एक उद्देश्य और व्यापक जांच की वकालत करने के लिए सभी संभव साधनों का उपयोग करेंगे।’’ 

राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार दोनों पक्ष विमान दुर्घटना के बारे में अटकलों को कम करने की आवश्यकता पर सहमत हुए। गौरतलब है कि गत बुधवार को यूक्रेन का विमान बोईंग 737-800 ईरान के तेहरान में उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस हादसे में चालक दल के सदस्य सहित सभी 176 यात्रियों की मौत हो गयी थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »