23 Apr 2024, 17:41:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में अज्ञात बंदूकधारी के हमले में दो मीडियाकर्मियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 9:32AM | Updated Date: Jan 11 2020 9:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक के बासरा में सरकार विरोधी प्रदर्शन को कवर करने के दौरान एक अज्ञात बंदूकधारी के हमले में एक रिपोर्टर और एक कैमरामैन की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी। रिपोर्टर अहमद अब्दुस सामद और कैमरामैन सफा घाली दिजलाह टीवी के लिए काम करते थे। यह लोग बासरा में प्रदर्शन को कवर करने के बाद जब लौट रहे थे तभी उनकी कार के पास अज्ञात बंदूकधारी ने उन्हें गोली मार दी। 

इराक की राजधानी बगदाद सहित मध्य और दक्षिणी प्रांत में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इराक में दखल देने को लेकर अमेरिका और ईरान की भी आलोचना की है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह अमेरिका ने बगदाद अंर्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास रॉकेट से हमला कर ईरान के कमांडर कासिम सुलेमानी को मार गिराया था जिसके बाद ईरान ने भी गत बुधवार को इराक में स्थित अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल से हमला किया था।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »