28 Mar 2024, 18:31:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जूता चुराने पर भड़का दूल्हा - कहीं गंदी-गंदी बाते, दुल्‍हन ने तोड़ी शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 11:33AM | Updated Date: Dec 16 2019 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरनगर। शादी के दौरान जूता चुराई रस्म के दौरान एक दूल्‍हा इतना भड़क गया की शादी ही टूट गई। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में इस रिवाज के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि शादी ही टूट गई। आरोप है कि दूल्हे ने लड़की की तरफ की कुछ महिलाओं को अपशब्द कहे, इसके बाद बारात को सिसौली से दिल्ली वापस लौटना पड़ा। 
 
यह घटना भोराकलां पुलिस थाने की है। यहां हो रही एक शादी में जूता चुराई की रस्म चल रही थी। दुलहन की तरफ की लड़कियों ने जूता चुराया और इसे वापस करने के एवज में पैसों की मांग की। 22 साल का दूल्हा इस पर राजी नहीं हुआ और उसने गाली-गलौच शुरू कर दी। जब दुलहन को इस बारे में पता चला तो उसने फौरन शादी तोड़ दी। यही नहीं दहेज में लिए गए 10 लाख रुपये वापस करने की बात मानने के बाद ही बारात को लौटने की इजाजत मिल पाई।
 
सूत्रों के मुताबिक जब लड़की के परिजनों ने दूल्हे को समझाने की कोशिश की तो वह भड़क उठा। दूल्हे ने अपशब्द कहते हुए एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दुलहन के परिजनों और मित्रों ने शादी को तोड़ने का फैसला किया। सिर्फ दूल्हे, उसके पिता और दो रिश्तेदारों को छोड़कर पूरी बारात को लौटा दिया गया। परिजनों ने दूल्हे समेत इन लोगों को बंधक बना लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »