26 Apr 2024, 02:01:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी, शाह ने सरदार पटेल को पुण्यतिथि पर याद किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 5:30PM | Updated Date: Dec 15 2019 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 69वीं पुण्यतीथि पर उन्हें याद कर अपनी श्रद्धांजलि दी। भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार पटेल का 1950 को आज के दिन मुंबई में निधन हुआ था। श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सरदार पटेल को उनकी पुण्यतीथि पर नमन। हम देश के प्रति उनके असाधारण सेवा से प्रेरित हैं।’शाह ने भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह हम सबके प्रेरणास्रोत हैं।
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, वह सच्चे भारत रत्न हैं जिन्होंने ना सिर्फ आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका अदा की बल्कि देश के एकीकरण का बीड़ा भी उठाया। शाह ने कहा, ‘‘सरदार पटेल के आदर्शों का पालन करके मोदी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में भ्रष्टाचार, जातिवाद और तुष्टिकरण को हटाकर देश को सुरक्षित और मजबूत बनाने का काम किया है।’’   केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी सरदार पटेल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »