29 Mar 2024, 16:37:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोमे का साक्षात्कार लेने पर ट्रंप ने फॉक्स न्यूज की आलोचना की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 3:31PM | Updated Date: Dec 15 2019 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कोमे और अमेरिकी हाउस इंटेलिजेंस समिति के अध्यक्ष एडम शिफ का साक्षात्कार लेने पर फॉक्स न्यूज की आलोचना की। ट्रंप ने कहा कि पूर्व निदेशक पूरी तरह से बदनाम है और एडम पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘विश्वास नहीं हो रहा कि फॉक्स न्यूज ने बदनाम व्यक्ति पूर्व एफबीआई निदेशक कोमे और भ्रष्टाचार के आरोपी राजनेता एडम का साक्षात्कार लिया। फॉक्स राजनैतिक रुप से सही होने की पूरी कोशिश कर रहा है।’’ उल्लेखनीय है कि ट्रंप किसी अन्य न्यूज चैनल के मुकाबले अक्सर फॉक्स न्यूज को साक्षात्कार देते रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »