23 Apr 2024, 20:43:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को खदेड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 2:58PM | Updated Date: Dec 15 2019 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामेशवरम। श्रीलंका के नौसैनिकों ने रामेश्वरम के कच्छतीवू द्वीप में मछली पकड़ने गए तमिलनाडु के 100 से अधिक  मछुआरों को रविवार को बंदूक की नोंक पर खदेड़ दिया और उनकी नौकाओं और मछली पकड़ने के जाल क्षतिग्रस्त कर दिए। समुद्र से लौटे मछुआरों ने पत्रकारों को यहां बताया कि श्रीलंका के नौसैनिकों की  गश्ती नौकाओं ने बीच समुद्र में उन्हें घेर लिया और मछली पकड़ने के लिए डाले गये उनके जालों को नष्ट कर दिया। उन्होंने नौकाओं , मछुली पकड़ने वाले यंत्र और लाखों रूपये मूल्य के जीपीएस सर्वेक्षण उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया।
 
इतना ही नहीं,उन्होंने बंदूक की नोंक पर उन्हें समुद्री सीमा से खदेड़ते हुए दोबारा  रूख करने पर खतरनाक अंजाम की चेतावनी दी। मछुआरों ने कहा कि श्रीलंकाई नौसैनिकों के हमले में  प्रत्येक नौका को 50 से 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मछुआरा संघ के अधिकारियों ने बताया कि  करीब तीन हजार मछुआरे मछली पकड़ने के लिए रामेश्वरम से कल सुबह समुद्र की ओर रवाना हुए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »