28 Mar 2024, 18:27:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ताइवान : भीषण आगजनी में 7 लोगों की मौत, दो झुलसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 1:46PM | Updated Date: Dec 14 2019 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ताइपे। ताइवान की राजधानी ताइपे एक रिहायशी इलाके में  शनिवार तड़के आगजनी की घटना में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य झुलस गये। अग्निशमन विभाग ने बताया कि एक व्यक्ति ने  तड़के एक बजकर 20 मिनट पर एक इमारत में आग लगा दी। मौके पर पहुंचें दमकलकर्मियों ने करीब तीन बजे आग पर काबू पाया। दमकल सूत्रों के अनुसार इस इमारत में रहने वाले 46 लोगों में से छह लोगों के शव इसके अंदर से बरामद किये गये,एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
इस घटना में दो लोग खिड़की से कूद कर भागने के दौरान मामूली रूप से घायल हो  गये हैं जबकि 37 लोग सुरक्षित भागने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय  लड़के को गिरफ्तार  किया गया है। उसकी पहचान सेंग के रुप में की गई है और उसने स्वीकार है कि उसने पांच लीटर बैरल गौसोलिन से इमारत को आग के हवाले कर दिया। युवक कथित रुप से मानिसक रुप से विक्षिप्त है। उससे पूछताछ की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »