20 Apr 2024, 04:45:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे का भारत में शुक्रवार का दौरा रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 1:57AM | Updated Date: Dec 14 2019 1:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच असम के गुवाहाटी में होने वाली शिखर बैठक टाल दी गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शुक्रवार को आबे का दौरा टलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच 15 और 16 दिसंबर को बैठक प्रस्तावित थी लेकिन इसे टाल दिया गया है और अब नयी बैठक की तारीख दोनों पक्षों की आपसी सहमति से ही तय होगी। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में जारी विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा कारणों से इस बैठक को टाल दिया गया है और अब यह बैठक दोनों पक्षों की आपसी सहमति से तय तारीख पर ही होगी।
 
असम में विवादित नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुए हैं और वहां कर्फ्यू भी लगा दिया गया है । इसी बात को देखते हुए दोनों नेताओं के बीच होने वाली बैठक को टाल दिया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या बैठक के स्थान में कोई परिवर्तन किया जाएगा तो उन्होंने बताया कि अभी इस चरण में कोई जानकारी साझा नहीं की जा सकती है। दोनों नेताओं का मणिपुर के विष्णुपुर शहर में इंडिया पीस मेमोरियल पर जाकर उन जापानी सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम भी था, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »