19 Apr 2024, 10:13:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

केन्या सड़क दुर्घटना में सात की मौत, 63 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 6:23PM | Updated Date: Dec 13 2019 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

माकुनी। केन्या में नैरोबी-मोम्बासा राजमार्ग पर हुयी दो बसों की भीषण टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 63 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने गुरुवार को घटना की पुष्टि की है। डिवीजनल पुलिस कमांडर जोसेफ ओले नेपियान ने कहा कि स्थानीय समयानुसार दो बजे मॉडर्न कोस्ट कंपनी की दो बसों की सलामा इलाके के पास हुयी भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गयी और 63 अन्य लोग घायल हो गये है। नेपियान ने कहा कि दुर्घटना की जांच शुरु कर दी गयी है।
 
दुर्घटना के समय एक बस नैरोबी की ओर जा रही थी जबकि दूसरी तटीय शहर मोम्बासा जा रही थी।  परिवहन नियामक ने मॉडर्न कोस्ट बस कंपनी के परिचालन लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा प्राधिकरण (एनटीएसए) के अनुसार राजमार्गों पर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य और निजी क्षेत्र द्वारा ठोस प्रयासों के बावजूद प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में 3000 लोगों की मौत हो जाती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »