29 Mar 2024, 10:48:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में बस में आग लगने से 15 यात्रियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 3:41PM | Updated Date: Dec 13 2019 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में दक्षिणी-पश्चिम प्रांत  बलूचिस्तान के झूब जिले में शुक्रवार को एक बस में आग लग जाने से उसमें  सवार कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी। सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना झूब जिले के कन मेहतारजी इलाके में सुबह उस  समय हुई, जब वैन का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और विपरीत दिशा से आ रहे  बस से वाहन की टक्कर हो गयी।  एक स्थानीय अधिकारी के मुताबिक वैन में गैरकानूनी रूप से ईरानी तेल ले जाया जा रहा था और भिड़ंत के बाद बस में  आग लग गयी।
 
उन्होंने बताया कि पड़ोसी प्रांत पंजाब के डेरा गाजी खान से क्वेटा आ रही  44 सीटों वाली बस में चालक समेत 14 लोग थे जबकि वैन में उसके चालक और सहायक  थे। हादसे में बस में सवार 13 लोगों की जलकर मौत हो गयी जबकि एक यात्री  अपनी जान बचाने के लिए बस से कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल  व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैन चालक और सहायक की भी  दुर्घटना में मौत हो गयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »